फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Double Suicide,first wife and three hours later husband  committed suicide by hanging himself

UP: करवाचौथ पर रायबरेली जाने को तैयार थी संतोषी, नहीं मिल रही थी उपेंद्र को छुट्टी, पढ़े डबल सुसाइड की कहानी

Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
सार

Auraiya News: करवाचौथ पर संतोषी अपने सिपाही पति उपेंद्र के साथ रायबरेली साथ जाने के लिए तैयार थी, त्योहार के लिए उपेंद्र को छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही पल में दोनों की मौत की वजह भी बन गया।

विज्ञापन
Auraiya Double Suicide,first wife and three hours later husband  committed suicide by hanging himself
auraiya suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब एक घर में विवाहिता को पंखे पर फंदे से लटकता देख ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मायके और ससुरालियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली में तैनात महिला के सिपाही पति का शव भी फंदे पर मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन

तीन घंटे के अंतराल में दंपती की मौत से सभी आहत हैं। मायके पक्ष व ससुरालियों के आरोपों से दंपती के बीच कलह की बात सामने आई। मोहल्ला बनारसीदास निवासी संतोषी (26) की शुक्रवार सुबह ससुराल में घर पर थी। इसी बीच साढ़े 11 बजे के बीच घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसी भी पहुंचे, कमरे में फंदे से लटक रही संतोषी को किसी तरह परिजनों ने उतारा।

विज्ञापन

सांसे चलती देख मोहल्ले के लोगों के सहयोग से ससुरालीजन संतोषी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने संतोषी को मृत घोषित किया। उधर जानकारी पर इटावा जनपद के अजीत नगर से संतोषी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। संतोषी के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी नवंबर 2023 में बनारसीदास निवासी उपेंद्र कुमार के साथ हुई थी।

हर बार पुलिस में होने की धमकी देता था उपेंद्र
वर्तमान में उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में सिपाही के पद पर तैनात है। संतोषी के चाचा व अन्य मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उपेंद्र व अन्य ससुरालीजन संतोषी को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार समझौता हुआ। उपेंद्र कुमार हर बार पुलिस में होने की धमकी देता था।

विज्ञापन

बड़ा भाई बोला- सोचा नहीं था कि कलह दोनों की जान ले लेगा
आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने संतोषी की हत्या कर उसे अस्पताल लेकर आए और फरार हो गए। इसी बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली से सूचना आ गई कि उपेंद्र का कमरे में शव फंदे पर लटका मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि मामूली बातों की कलह दोनों की जान ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था।

तहरीर व साक्ष्य समेत सभी बिंदुओं पर जांच
लाख प्रयास के बाद भी दोनों के बीच तालमेल न बैठा और ऐसा कदम उठा बैठे। सीओ सिटी ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाने पर मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। रायबरेली के ऊंचाहार में तैनात महिला के सिपाही पति ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर व साक्ष्य समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

करवाचौथ पर रायबरेली जाने को तैयार थी संतोषी, नहीं मिल रही थी उपेंद्र को छुट्टी
करवाचौथ पर संतोषी अपने सिपाही पति उपेंद्र के साथ रायबरेली साथ जाने के लिए तैयार थी, त्योहार के लिए उपेंद्र को छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही पल में दोनों की मौत की वजह भी बन गया। बनारसीदास मोहल्ला निवासी संतोषी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद पति उपेंद्र का शव रायबरेली के ऊंचाहार में फंदे पर मिलने की घटना झकझोरने वाली रही।

ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ था विवाद
घटना को लेकर उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि वह अछल्दा में शिक्षक पद पर तैनात हैं। परिवार में वह सबसे बड़े हैं। छोटा भाई उपेंद्र ढाई माह तक पत्नी को साथ रखने के बाद एक माह पहले बनारसीदास छोड़ने आया था। वापस ड्यूटी पर जाने के दौरान दंपती के बीच विवाद हुआ था। मायके पक्ष के लोग भी आए थे।

छुट्टी पर आने व रायबरेली जाने को लेकर था विवाद
किसी तरह दोनों पक्षों को बैठाकर दंपती के बीच उपजी कलह को शांत करा दिया गया था। करवाचौथ पर उपेंद्र के छुट्टी पर आने व संतोषी के रायबरेली जाने को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया था। घर के अन्य लोग भी समझा रहे थे। उपेंद्र का कहना था कि छुट्टी मिलना असंभव है। मामूली सी बात ने दोनों के बीच ऐसी रार खड़ी हुई कि संतोषी ने फंदा लगाकर जान दे दी।

शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था
सत्येंद्र ने बताया कि पत्नी की मौत की सूचना फोन से भाई उपेंद्र को दे दी गई थी। शायद उसी का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी रायबरेली में अपने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली। बताया कि शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। पिछले साल नवंबर में शादी हुई थी। इस एक साल के पूरा होने से पहले ही सब बर्बाद हो गया।

जीजा-साले दोनों रायबरेली पुलिस में
सत्येंद्र ने बताया कि संतोषी के आत्महत्या करने के बाद स्कूल में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों से बात करने के दौरान अपने साले से फोन पर बात की। साला भी रायबरेली में पुलिस महकमे में है। भाई उपेंद्र का फोन बंद करने की बात कही। जिस पर संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क ने होने की स्थिति में साले को उसके कमरे में भेजा। इसके बाद दोपहर में पता चला कि उपेंद्र ने भी फंदा लगा लिया। कमरे में शव फंदे पर लटका मिला है। साले से मिली सूचना के बाद हृदय ही फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed