{"_id":"66c32769147d625986009f9c","slug":"auraiya-death-due-to-drowning-in-a-pond-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: ननिहाल आए मासूम की तालाब में डूबने से मौत, दो बहनों के बीच अकेला था भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: ननिहाल आए मासूम की तालाब में डूबने से मौत, दो बहनों के बीच अकेला था भाई
Mon, 19 Aug 2024 06:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:51 PM IST
सार
Auraiya News: घर के बाहर खेलते हुए पास स्थित तालाब गिरने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उधुपुर में परिवार के साथ ननिहाल आया मासूम घर के बाहर खेलते हुए पास स्थित तालाब में गिर गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मासूम को तालाब से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चंद्रभान और कृष्ण पुत्र राम अवतार की बहन अंजली देवी रक्षाबंधन पर रविवार शाम बच्चों पुत्र आयुष (4), पुत्री जाह्नवी (6) व प्रिया (8) के साथ मायके आई थी। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे आयुष अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब के किनारे जा पहुंचा। तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया। इससे मासूम तालाब में जा गिरा। यह देखकर साथ में मौजूद बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।

जानकारी पर सभी लोग दौड़कर तालाब के किनारे जा पहुंचे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद परिजनों ने मासूम को तालाब से खोज निकाला। बेहोशी की हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अंजली बेहोश होकर गिर गई। तो वहीं रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रहीं बहनें भाई के शव को देखकर बुरी तरह से सदमे में आ गईं। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया की तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया है।