{"_id":"611205208ebc3e7caa3604ec","slug":"auraiya-dead-body-of-old-man-found-hanging-on-tree-police-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पेड़ से लटका मिला लापता महंत का शव, झोले में मिले रुपये और आधार कार्ड, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पेड़ से लटका मिला लापता महंत का शव, झोले में मिले रुपये और आधार कार्ड, हत्या की आशंका
Tue, 10 Aug 2021 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:19 AM IST
सार
प्रमोद ने बताया कि कृष्णनंद मंदिर में महंत थे और 25 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल भी बंद था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मौहारी के पास सर्विस रोड पर लापता महंत का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने संभल निवासी परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महंत की हत्या की आशंका जताई गई है। मंगलवार सुबह मौहारी रोड से गुजरे लोगों को पेड़ पर वृद्ध का शव लटका दिखा। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी राम सहाय व अनंतराम चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को मौके पर झोला पड़ा मिला। उसमें 3500 रुपये और आधार कार्ड था। मृतक की पहचान कृष्णनंद (70) निवासी ओमा शिव शक्ति पीठ अतरासी पवसा चंदौसी जिला संभल के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के गांव अतरासी के प्रधान पति प्रमोद यादव से बात की।
विज्ञापन
प्रमोद ने बताया कि कृष्णनंद मंदिर में महंत थे और 25 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल भी बंद था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि महंत यहां तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। गांव और परिवार के लोगों के आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।