{"_id":"61062ae61c9e5214aa1a4636","slug":"auraiya-dead-body-of-driver-was-found-in-auto-family-members-created-a-ruckus-alleging-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: चालक का आटो में लटका मिला शव, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: चालक का आटो में लटका मिला शव, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा
Sun, 01 Aug 2021 10:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
औरैया में रविवार की सुबह मां मंगला काली चौराहे के समीप ऑटो में चालक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरु कर दिया।
मोहल्ला दयालपुर निवासी रोहित राजपूत 25 वर्ष पुत्र धनीराम किराए पर ऑटो चलात है। शनिवार को ऑटो मालिक गुलाम मोहम्मद से किराए पर ऑटो लेने के बाद दिन में चलाया। लेकिन शाम को वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सुबह उसका शव मंगला काली चौराहे के पास ऑटो में लटका मिला। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।