{"_id":"6671a6d21b4bea5305014432","slug":"auraiya-dcm-collided-with-electric-pole-driver-died-due-to-electric-shock-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बिजली के खंभे से टकराई डीसीएम, करंट से चालक कुछ देर तड़पा, बाद में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बिजली के खंभे से टकराई डीसीएम, करंट से चालक कुछ देर तड़पा, बाद में चली गई जान
Tue, 18 Jun 2024 09:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 09:00 PM IST
सार
Auraiya News: डीसीएम बिजली के खंभे से टकरा गई। करंट से चालक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की शिनाख्त करते हुए परिजनों की सूचना दी।
विज्ञापन
टूटा पड़ा बिजली का पोल व घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में कस्बा के फफूंद रोड पर बझेरा गांव समीप मंगलवार शाम एक डीसीएम इस तरह अनियंत्रित हुई कि सड़क के दूसरी छोर पर जाकर एचटी लाइन के बिजली के खंभे से टकरा गई। तार टूटकर डीसीएम पर गिर गए। डीसीएम में उतरे करंट से झुलसकर चालक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कानपुर देहात जनपद के घाटमपुर अकबरपुर बीरबल कच्चर निवासी जगन्नाथ (46) मंगलवार शाम खाली डीसीएम लेकर औरैया से बिधूना की ओर जा रहा था। बझेरा गांव समीप योगीराज महाविद्यालय के पास एकाएक डीसीएम अनियंत्रित हो गई। सड़क के दूसरे छोर पर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बिजली पोल टूट गया और भी तार टूटकर डीसीएम पर गिर गए। इसी बीच डीसीएम चालक जगन्नाथ ने करंट से झुलसने के दौरान वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया।
विज्ञापन
डीसीएम से उतरने के बाद वह सड़क पर गिर गया। कुछ देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। अछल्दा थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन