{"_id":"638f3ad942dfb6133d5b18f4","slug":"auraiya-crime-teenager-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: परिजनों के डांटने पर किशोरी ने दी थी जान, पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: परिजनों के डांटने पर किशोरी ने दी थी जान, पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
Tue, 06 Dec 2022 06:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के बेला में मोबाइल फोन पर किसी से बात करने पर मां के डांटने पर किशोरी ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की थी। वहीं, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी के डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। हृदयपुरवा गांव निवासी आशिक अली की बेटी मुस्कान शनिवार शाम को किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी।
विज्ञापन
मां रेशमा बेगम ने यह देख उसे फटकार लगाई। किशोरी शाम को शौच बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर एक खेत में स्थित खेत में उतराते हुए पाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मां के डांटने से झुब्ध होकर किशोरी ने खुदकुशी की थी। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। किशोरी ने गुस्से में मोबाइल तोड़ दिया था और इसके बाद जाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन