{"_id":"637f9dd58a7f9e3a0614dd8b","slug":"auraiya-cmo-accused-of-corruption-will-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, होगी जांच, कई बार हो चुकी अनियमितता की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, होगी जांच, कई बार हो चुकी अनियमितता की शिकायतें
Thu, 24 Nov 2022 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:09 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि अवैध तरीके से की गई आउटसोर्सिंग भर्ती से सीएमओ ने लाखों का खेल किया है। जल्द ही सीएमओ के खिलाफ शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
औरैया जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। हाल ही में बूढ़ादाना निवासी एक व्यक्ति ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पत्र लिख कर अनियमितता से करोड़ों रुपये कमाने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी पर सवाल खड़े किए हैं। शिकायत में शहरी आजीविका एजेंसी की जांच कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
जिसकी जांच अब जिला प्रशासन को करने के आदेश हो चुके हैं। बूढ़ादाना निवासी अरविंद कुमार कठेरिया ने सूबे के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव की लिखित शिकायत की है। इसमें आरोप लगाए हैं कि आउटसोर्सिंग भर्ती निजी एजेंसी शहरी आजीविका से की है, जो कि भर्ती के लिए अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन
अवैध तरीके से की गई भर्ती से सीएमओ ने लाखों का खेल किया है। इसके साथ ही शिकायत में विभाग के कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश गुप्ता पर अवैध तरह से कमाई करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले की शिकायत के बाद कमिश्नर कानपुर ने जांच भेजी है। इसकी जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शासन से आई है। इसके लिए नायब तहसीलदार पवन कुमार को जांच सौंपी गई है। जल्द ही जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांग कर शासन को भेज दी जाएगी।- मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर, औरैया