फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Child dies after falling into a well while playing

Auraiya: खेलते-खेलते बंबा में गिरने से मासूम की मौत, इकलौती बेटी के मरने से सदमे में माता-पिता

Wed, 19 Jun 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jun 2024 11:25 PM IST
सार

Auraiya News: घर के बाहर खेलते-खेलते बंबा में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Auraiya: Child dies after falling into a well while playing
मनी की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद में मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेलते-खेलते दो वर्षीय मासूम चंद कदम दूर बंबे में जा गिरी। घटना के समय परिजन घर के अंदर थे। कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते मासूम के शव पर पड़ी। परिजनों को सूचना दी गई जब तक बच्ची को बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव छछूंद निवासी आलोक कुमार की दो वर्षीय पुत्री मनी घर से चंद कदम दूरी पर स्थित फफूंद रजबहे के पास मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे खेल रही थी। तभी वह खेलते-खेलते अचानक से बंबा में जा गिरी। मौके पर किसी के न होने से परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं हुई। तभी उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर अचानक से बंबा में उतराते मासूम के शव पर पड़ी। इस पर उन्होंने आलोक के घर पहुंचकर बच्ची के पानी में होने की सूचना दी। यह सुनकर आलोक व उसकी पत्नी भाग कर बंबा पर पहुंचे।

विज्ञापन

जहां बच्ची को पानी में उतराता देख उनके होश उड़ गए। इस पर आलोक ने पानी में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला। इस बीच लगभग आधा घंटे तक पानी में रहने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। आलोक ने बताया कि उसके सिर्फ एक ही पुत्री थी। जिसकी मौत से घर का चिराग ही बुझ गया है। वहीं मासूम की मौत से दुखी मां खुशबू सदमे में है। बार-बार रोते-रोते मासूम मनी को पुकार रही है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में न तो कोई सूचना दी गई और न ही कोई जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed