फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Breaking the railing of Yamuna bridge and car fell into the river, chief engineer of Navy died

Auraiya: यमुना पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत

Sat, 31 Dec 2022 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Dec 2022 11:29 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक कार यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में नेवी के चीफ इंजीनियर करन सेहगल की मौत हो गई। कार में कुछ और लोगों के होने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम बुलाकर खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Auraiya: Breaking the railing of Yamuna bridge and car fell into the river, chief engineer of Navy died
औरैया कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार देर रात शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। पीछे चल रहे अन्य कार सवारों ने औरैया पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार निकलवाई।

विज्ञापन


कार में एक युवक का शव मिला। पास में मिले आधार कार्ड व अन्य कागजातों से मृतक की शिनाख्त मुंबई में तैनात नेवी के चीफ इंजीनियर गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल (33) के रूप में हुई है। कार में अन्य लोगों के होने की आशंका पर पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू करने में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे जालौन जिले की ओर से आ रही एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में नदी में जा गिरी। कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की जानकारी पीछे चल रहे राहगीरों ने औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना औरैया सीमा क्षेत्र में होने पर औरैया कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव, देवकली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ही एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल के नीचे उतर कर रेस्क्यू शुरू किया। रात एक बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई। कार में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल पुत्र संजय सेहगल के रूप में हुई है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि वह छुट्टी पर था और अपने साथियों के साथ घूमने निकला था। कार में अन्य लोगों के होने पर रेस्क्यू किया जा रहा है। वह औरैया के यमुना पुल पर कैसे पहुंचे और कहा जा रहे थे, इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed