फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Body of a youth found hanging from a tree branch

Auraiya: पेड़ की टहनी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 Aug 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2024 06:40 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में पेड़ की टहनी से युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Auraiya: Body of a youth found hanging from a tree branch
नितिन कुमार की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के गांव भभोखर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ की टहनी से युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह भभोखर व आसपास गांव के ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। भभोखर गांव से कुछ ही दूरी पर शीशम के पेड़ से शव लटका देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान भभोखर गांव निवासी नितिन कुमार पुत्र नरेश चंद्र के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने ही घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद नितिन के भाई हिमांशु ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग तीन बजे नितिन कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकला था। किसी से उसका झगड़ा नहीं था। हिमांशु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष सहायल अमर बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed