{"_id":"6a59d59619368a766b0e20e0","slug":"auraiya-body-of-a-young-child-found-in-a-drain-child-had-gone-missing-while-playing-body-for-a-post-mortem-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाले में मिला मासूम का शव, खेलते-खेलते हुआ था लापता, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाले में मिला मासूम का शव, खेलते-खेलते हुआ था लापता, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल
Fri, 17 Jul 2026 12:41 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:41 PM IST
सार
Auraiya News: नारायणपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम से लापता तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव शुक्रवार सुबह नाले की सफाई के दौरान मिला। बच्चे की दुखद मौत से परिवार और स्थानीय निवासियों में गहरा शोक और आक्रोश है।
विज्ञापन
मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में शहर के मोहल्ला नारायणपुर में बृहस्पतिवार शाम लापता हुए मासूम का शव नाले में मिला। शव देख परिजन में कोहराम मच गया। छानबीन के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मोहल्ला नारायणपुर निवासी हलवाई राहुल का तीन वर्षीय बेटा रोशन बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन ने मासूम की रात भर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। तभी उनकी नजर नाले में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की दर्दनाक मौत से पूरे मोहल्ले के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन