{"_id":"6298ccc2a1cfec577b2c23d7","slug":"auraiya-assets-worth-nine-crores-of-brothers-accused-of-double-murder-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: दोहरे हत्याकांड के आरोपी भाइयों की नौ करोड़ की संपत्ति कुर्क, सीओ सिटी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: दोहरे हत्याकांड के आरोपी भाइयों की नौ करोड़ की संपत्ति कुर्क, सीओ सिटी ने की कार्रवाई
Thu, 02 Jun 2022 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:15 PM IST
सार
सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोहरे हत्याकांड के दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस संपत्ति की कीमत करीब 9.18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के मुख्य गेट को सील करते पुलिस व राजस्व कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी भाइयों की करीब नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम ने गैंगस्टर के आरोप में संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को एसडीएम सदर व सीओ ने पहुंच कर कार्रवाई कराई। नरायनपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की 15 मार्च 2020 को हत्या हुई थी।
इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी विकल्प अवस्थी व कुलदीप अवस्थी जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। डीएम पीसी श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। गुरुवार को एसडीएम मनोज सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर आदि पुलिस बल के साथ मोहल्ला बनारसीदास पहुंचे।
इसके बाद टीम ने बनारसीदास मोहल्ला स्थित श्री नारायण गार्डन गेस्ट हाउस को कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस संपत्ति की कीमत करीब 9.18 करोड़ रुपये है।