{"_id":"63524f8cdaa43404bb3a87c3","slug":"auraiya-accident-student-died-due-to-collision-with-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Fri, 21 Oct 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिजौड़ा गांव के पास स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र बराहर अड्डा निवासी लज्जाराम की पुत्री शिवा (17) राम सनेही इंटर कॉलेज बिजौड़ा में कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह बिजौडा के पास पहुंची। तभी पीछे से गिट्टी लेकर शाला बंबा की ओर जा रहे डंपर ने साइकिल में टक्कर मारकर छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौत होते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
इधर जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर जा पहुंचे और हंगामा कर जाम लगा दिया। बिजौड़ा से बिधूना जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। मौके पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन