फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident: Student died due to collision with dumper

Auraiya Accident: स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Fri, 21 Oct 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Auraiya Accident: Student died due to collision with dumper
छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिजौड़ा गांव के पास स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र बराहर अड्डा निवासी लज्जाराम की पुत्री शिवा (17) राम सनेही इंटर कॉलेज बिजौड़ा में कक्षा नौ की छात्रा थी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह बिजौडा के पास पहुंची। तभी पीछे से गिट्टी लेकर शाला बंबा की ओर जा रहे डंपर ने साइकिल में टक्कर मारकर छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौत होते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


इधर जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर जा पहुंचे और हंगामा कर जाम लगा दिया। बिजौड़ा से बिधूना जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। मौके पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed