फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya accident: eight policemen suspended, including the inspector

औरैया हादसा: दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, शासन को भेजी जांच रिपोर्ट

Mon, 18 May 2020 05:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 May 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Auraiya accident: eight policemen suspended, including the inspector
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में आईजी रेंज मोहित अग्रवाल की जांच में एक दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इन सभी को रविवार को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों की तैनाती अनंतराम टोल प्लाजा, औरैया पर थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। इटावा-कानपुर हाईवे पर औरैया के मिहोली में हुए हादसे में 26 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 35 घायल हो गए थे। शासन के आदेश पर आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने जांच की तो सामने आया कि औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र स्थित अनंत राम टोल प्लाजा पर दरोगा रामजीत सिंह, हेडकांस्टेबल शिवपाल और पुनू लाल, सिपाही विजय सिंह, प्रवीन कुमार, शेखर, सिद्धार्थ और अंशू की ड्यूटी थी।
विज्ञापन


इनकी मौजूदगी के बावजूद प्रवासी मजदूरों से भरे ट्रक वहां से पास हुए। इसलिए शुरुआती जांच में इन सभी को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है। आईजी ने हादसा संबंधी एक विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी है, जिसमें कितने मजदूरों की मौत हुई, कितने घायल हुए। कहां से कहां जा रहे थे आदि जानकारियां दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed