फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident pickup truck collides with an unidentified vehicle vehicle mangled driver critically injure

Auraiya Accident: कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन से टकराई पिकअप, गाड़ी के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर

Sat, 25 Jul 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Jul 2026 11:22 AM IST
सार

Auraiya News: कानपुर-इटावा हाईवे पर पुरवा रहट क्षेत्र में शनिवार तड़के झपकी आने के कारण सब्जियों से लदी एक पिकअप आगे चल रहे अज्ञात भारी वाहन से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप चालक  गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Auraiya Accident pickup truck collides with an unidentified vehicle vehicle mangled driver critically injure
हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कानपुर-इटावा हाईवे पर पुरवा रहट क्षेत्र में मामा-भांजा ढाबा के पास शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से इटावा की ओर सब्जियां लादकर ले जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे अज्ञात भारी वाहन से जा टकराई। हादसे में पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होा गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

शनिवार रात करीब पौने दो बजे पिकअप कानपुर से सब्जियां लादकर इटावा की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी औरैया-कानपुर देहात बॉर्डर पर स्थित मामा-भांजा ढाबा के सामने पहुंची, चालक गजेंद्र पाल (27) पुत्र हाकिम सिंह, निवासी नगला हीरा थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते अनियंत्रित पिकअप आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसी।

विज्ञापन





क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया
सूचना मिलते ही कोतवाली औरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजन को घटना की सूचना दे दी है। क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed