{"_id":"666c1ed794a3bd68cb021d15","slug":"auraiya-accident-dumper-caught-fire-after-rubbing-against-tanker-driver-burnt-to-death-and-cleaner-burnt-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: टैंकर से रगड़ने के बाद डंपर में लगी आग, चालक की जलकर मौत…क्लीनर झुलसा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: टैंकर से रगड़ने के बाद डंपर में लगी आग, चालक की जलकर मौत…क्लीनर झुलसा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fri, 14 Jun 2024 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:15 PM IST
सार
Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डंपर आगे खड़े टैंकर को रगड़ते हुए निकल गया। इससे डंपर के केबिन में आग लग गई, जिसमें जलकर चालक की मौत हो गई। वहीं, क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
आग का गोला बना डंपर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के आशा गांव के सामने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक्सप्रेसवे 265 किलोमीटर पर दोपहर लगभग सवा तीन बजे चित्रकूट की तरफ जा रहा तेज रफ्तार एक डंपर आगे रोड पर लगे पौधों को पानी डाल रहे टैंकर से रगड़ते हुए निकला।
विज्ञापन
इससे डंपर का टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो गया। वहीं, टैंकर से हुई रगड़ से निकली चिंगारी से डंपर की केबिन में आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि केबिन में मौजूद चालक की जलकर मौत हो गई। वहीं, क्लीनर बुरी तरह से झुलसकर केबिन से बाहर आकर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही गंभीर रूप से झुलसे क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना से आक्रोश ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। वहीं, डंपर से एक मैनपुरी के धर्मकाटा की सुबह लगभग 11 बजे बजन कराए जाने की पर्ची मिली है।