फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Audio of recovery went viral, demanding three thousand rupees, outpost incharge line spot

Farrukhabad Crime: वसूली का ऑडियो हुआ था वायरल, मांग रहे थे तीन हजार रुपये, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Tue, 18 Jul 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

Farrukhabad News: बाइक छोड़ने के नाम पर दरोगा का तीन हजार रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले में एसपी विकास कुमार चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Audio of recovery went viral, demanding three thousand rupees, outpost incharge line spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में बाइक छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये की मांग करने वाले अमृतपुर कस्बा चौकी इंचार्ज को एसपी विकास कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया। रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हो गया था। अमृतपुर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कश्यप के दरवाजे पर पांच जुलाई को खड़ी बाइक चौकी इंचार्ज अमित शर्मा उठाकर ले गए थे।

विज्ञापन

बाइक छोड़ने के नाम पर चौकी इंचार्ज ने पांच हजार रुपये की मांग की। मुकेश ने एक हजार रुपये दे दिए। उसके बाद भी चौकी इंचार्ज दो हजार की मांग करते रहे। इस मामले में मुकेश ने भाजपा सांसद को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा व मुकेश की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी अशोक कुमार मीणा ने सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय को जांच के आदेश दिए थे। सीओ ने जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए भेज दी थी। फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई। एसपी विकास कुमार ने मामले में संज्ञान में लेकर चौकी इंचार्ज अमृतपुर कस्बा अमित शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेंद्र बने जहानगंज एसओ
एसपी विकास कुमार ने शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अपराध योगेंद्र कुमार सोलंकी को जहानगंज थाने का एसओ बनाने के आदेश दिया है। सोमवार को योगेंद्र ने थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed