फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atul Maheshwari Snvrega future scholarship

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से संवरेगा भविष्य

Wed, 23 Oct 2019 01:44 PM IST
कानपुर
कानपुर Updated Wed, 23 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Snvrega future scholarship
बैठक में ही साफ होगा, कि पहले बैच के जून में पास आउट होने वाले छात्रों का क्या होगा। - फोटो : Demo pic

विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल छात्रों को अगले वर्ष की पढ़ाई के लिए चेक बांटे गए। अमर उजाला के फजलगंज स्थित दफ्तर में मुख्य विकास अधिकारी शंभू कुमार ने छात्रों को चेक दिए। 55 प्रतिशत अंक पाने वाले सफल छात्रों को अगले वर्ष भी स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है।

कक्षा नौ पास कर दसवीं में गए आशुतोष तिवारी, प्रशांत कुमार, 12वीं कक्षा में गए वैभव गुप्ता, उत्कर्ष दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, बीएससी तृतीय वर्ष के सागर माहेश्वरी को छात्रवृत्ति के चेक दिए गए। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। सीडीओ शंभू कुमार ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से कहा है कि शिक्षा हासिल करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इसलिए आत्मविश्वासी बनने के लिए शिक्षा मन लगाकर हासिल करें और कामयाब हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed