{"_id":"63cbec6394d7233bf7580922","slug":"attempted-to-kidnap-girlfriends-brother-in-broad-daylight-looted-at-gunpoint-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दिनदहाड़े प्रेमिका के भाई का अपहरण का प्रयास, बात करने के बहाने युवक को बुलाया, तमंचा लगाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दिनदहाड़े प्रेमिका के भाई का अपहरण का प्रयास, बात करने के बहाने युवक को बुलाया, तमंचा लगाकर लूटा
Sat, 21 Jan 2023 07:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:15 PM IST
सार
केशवनगर के पास प्रेमिका के भाई के अपहरण की कोशिश की गई। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी ने उसे बात करने के बहाने बुलाया था। वहां पहले से ही दर्जन भर लोग खड़े थे। उन्होंने उसे कार के अंदर पीटा। इसके बाद तमंचे की नोक पर स्कूटी और रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के केशवनगर के पास कार सवार बदमाशों ने प्रेमिका के भाई का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे कार के अंदर जमकर पीटा। आरोप है कि तमंचा लगाकर उसकी जेब में रखे रुपये आऔर स्कूटी भी लूट ली।
विज्ञापन
किसी तरह पीड़ित उनके चंगुल से छूटकर भागा और उस्मानपुर चौकी में जाकर शिकायत की। पुलिस जब तक कार सवार आरोपियों का पीछा करती तब तक वह भाग चुके थे। केशवनगर निवासी प्रतीक यादव का बर्रा दो निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
इस पर युवती के भाई ने प्रतीक को बात करने से मना किया तो। प्रतीक ने शुक्रवार दोपहर युवती के भाई को गुलमोहर पार्क केशवपुरम के पास मिलने के लिए बुलाया। युवती के भाई का आरोप ह, वहां पर प्रतीक यादव के साथ नमन गुप्ता, शोभित शुक्ला समेत करीब एक दर्जन लोग पहले से खड़े थे।
विज्ञापन
वहां पहुंचते ही इन लोगों ने मिलकर पीड़ित की स्कूटी छीन ली। इसके बाद उसको कार में बैठाने के बाद जमकर पीटा और तमंचा लगाकर जेब में रखे स्कूटी की चाबी और कुछ पैसे भी छीन लिए। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर कार से कूदकर भागा और उस्मानपुर चौकी में घटना की जानकारी दी।