{"_id":"5ef18e85805c5d270232c75f","slug":"attacked-on-in-charge-district-judge-s-car-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रभारी जिला जज की गाड़ी पर हमला, धमाके के साथ शीशा टूटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रभारी जिला जज की गाड़ी पर हमला, धमाके के साथ शीशा टूटा, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Jun 2020 10:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी जिला जज की गाड़ी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में प्रभारी जिला जज, अपर जिला जज की गाड़ी पर मंगलवार सुबह कचहरी आते समय हमला हो गया। इससे उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। बोलेरो सवार हमलावरों ने गाड़ी का पीछा भी किया।
प्रभारी जिला जज राजेश चौधरी व अपर जिला जज रामनेत का आवास दिबियापुर स्थित गेल परिसर में है। मंगलवार की सुबह दोनों लोग एक ही गाड़ी से कचहरी आ रहे थे। ककोर मुख्यालय के पास सफेद रंग की बोलेरो से कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
इसमें दोनों जज बाल-बाल बच गए। हालांकि गाड़ी के शीशे टूट गए। ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो बोलेरो सवार लोगों ने पीछा भी किया। गाड़ी पर पत्थर या गोली से हमला हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति ने दोनों जज से बात की। एसपी सुनीति ने पत्रकारों को बताया कि गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग गनर दिए जा रहे हैं।
मौके की भी जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई है। उन्होंने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।