{"_id":"5fd6162d8ebc3e3fbe0ec224","slug":"attack-on-police-team-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी घायल, 12 नामजद समेत 16 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी घायल, 12 नामजद समेत 16 पर रिपोर्ट
Sun, 13 Dec 2020 06:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
माधौगंज सीएचसी पर उपचार कराते कुरसठ चौकी प्रभारी राजपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बढ़ैयाखेड़ा की कंजड़ बस्ती में अवैध रूप से शराब बनाने की सूचना पर छापा मारने पहुंचे कुरसठ चौकी प्रभारी और उनकी टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। शराब के साथ पकड़े गए आरोपी को छुड़ा लिया।
घटना में चौकी प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। कुरसठ चौकी प्रभारी राजपाल सिंह शनिवार रात पहुंतेरा तिराहे के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम बढ़ैयाखेड़ा में इतवारी पुत्र महावीर कच्ची शराब बना रहा है। सूचना पर राजपाल सिंह, सिपाही प्रेम सिंह, मनोज कुमार और परशुराम ने बढ़ैयाखेड़ा पहुंचकर इतवारी के घर पर छापा मार दिया।
शराब बना रहे इतवारी को पकड़ लिया और दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी को लेकर जाने के दौरान उसके परिजनों बेटे पवन, पत्नी सुनीता, बेटी खुशबू, पूजा पत्नी नीरज, अशोक, राजू व नीरज पुत्र मुनई, गीता पत्नी अशोक, बब्बू पुत्र शिवराज, आशादेवी पत्नी मुनई, दिलीप पुत्र शिवराम व तीन-चार अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमले में चौकी प्रभारी राजपाल सिंह और सिपाही प्रेम सिंह घायल हो गए। पुलिस टीम पर हुए हमले के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 12 नामजद और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।