{"_id":"6175a0b102d8971e20600efd","slug":"attack-in-bjp-yuva-morcha-district-vice-president-petrol-pump-v-akbarpur-news-knp660166365","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर हमला कर कर्मचारियों को पीटा, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर हमला कर कर्मचारियों को पीटा, की तोड़फोड़
विज्ञापन
झींझक स्थित पेट्रोल पंप की टूटी फिलिंग मशीन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। कस्बा के भोलानगर स्थित राजेश फिलिंग स्टेशन पर रविवार शाम कार सवार ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। सेल्समैन व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ की। फिलिंग मशीनें तोड़ने से बिक्री ठप हो गई।
पुलिस पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। कार सवार का कुछ समय पहले पंप कर्मियों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह साथियों को लेकर हमला करने पहुंचा था।
भोलानगर स्थित राजेश पेट्रोल पंप पर रविवार शाम सेल्समैन धर्मेंद्र बाइकों में पेट्रोल डाल रहा था। इस बीच एक बाइक सवार पहुंचा और पहले पेट्रोल डालने को कहा। इस बात पर सेल्समैन व युवक के बीच कहासुनी होने लगी।
हाथापाई होने पर पंप के अन्य कर्मचारी आ गए इससे युवक वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद वह कार से करीब छह से अधिक साथियों के साथ दोबारा पंप पर पहुंचा।
वहां मौजूद सेल्समैन धर्मेंद्र, विजय व प्रवीण को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। भाग कर पंप कर्मी केबिन में घुस गए तो हमलावरों ने केबिन के शीशे तोड़ दिए। पंप पर लगी फिलिंग मशीनों को भी तोड़ दिया। इससे ब्रिकी बंद हो गई।
विज्ञापन
परिसर में खड़ी पंप संचालक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता की कार के शीशे भी तोड़ दिए। ये देख पंप पर अन्य ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि मारपीट के साथ बिक्री के नकद रुपये भी छीन लिए हैं।
नकदी कितनी ले गए हैं ये स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने कोशिश की। इंस्पेक्टर चंद्रदेव यादव ने बताया कि आरोपी मौके से भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।