फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   astrologer meating in kanpur

ज्योतिषों का दावा, इस साल ट्रंप और मोदी साथ मिलकर काम करेंगे

Mon, 02 Jan 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
astrologer meating in kanpur
कानपुर में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन
अखिल भारतीय ज्योतिष संस्थान संघ (एआईएफएएस) और ज्योतिष केंद्र की ओर से कानपुर के लाजपत भवन में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन हुआ। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण बंसल ने कहा कि इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी साथ मिलकर काम करेंगे। 
विज्ञापन

यह वर्ष वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा होगा। मोदी की कुंडली में शनि गुरु में आने वाले हैं। जबकि वर्तमान में शनि लग्न में हैं। बीएसपी की राशि वृश्चिक है। बीजेपी और बीएसपी दोनों फायदे में रहेंगे। सपा की राशि धनु है, इस कारण सपा को कष्ट मिलेगा। सोनिया और राहुल गांधी के लिए यह साल अच्छा नहीं रहेगा। इस साल बारिश अच्छी होगी और इसका फायदा किसानों को मिलेगा। सम्मेलन में ज्योतिषियों ने एक स्वर में भाजपा को काफी मजबूत बताया। उनका कहना है कि वर्ष 2017 में यूपी में सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा होगी जबकि बीएसपी दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर होगी। नोट बंदी का असर सितंबर अक्तूबर तक रहेगा। इसके बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और भारत आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनकर विश्व में उभरेगा। सोने का भाव फरवरी तक गिरेगा और इसके बाद स्थिर होगा। भारत और अमेरिका मिलकर 70 से 80 फीसदी आंतकवाद का सफाया करेंगे। इसका कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मोदी मिलकर काम करेंगे। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है और मुझे इस पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने ज्योतिषी शरद त्रिपाठी को सम्मानित किया। महासम्मेलन में आईएफएएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण बसंल, सुरेश अत्रेय, बलराम, नुपूर बी पंडित, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश अवस्थी, ज्ञानेंद्र विश्नोई, बृजभूषण शर्मा, गुरुजी लाल किताब आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कई राज्यों और नेपाल के ज्योतिषियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को काफी सम्मान मिलेगा
मुंबई के पंडित जय प्रकाश शर्मा (लाल धागे वाले) ने बताया कि स्वतंत्र भारत की जन्मपत्री की राशि कर्क है। इसमें चंद्रमा की महादशा चल रही है। इस कारण भारत के मान, सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में लाभ होगा। महिलाएं भारत का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन करेंगी। इसका फायदा भी महिलाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुला राशि का समय 26 जनवरी से अच्छा 
दिल्ली के ज्योतिषी शुभेष सरमन ने बताया कि तुला राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है जो 26 जनवरी को समाप्त होगी। इसके बाद इस कुंडली के जातकों को लोन, कर्ज आदि से मुक्ति मिलेगी। मेष की स्थिति अभी ठीक नहीं है। वृश्चिक और कुंभ का समय काफी अच्छा होगा। यूपी चुनाव में साझा सरकार बनेगी। अखिलेश यादव की स्थिति खराब नहीं है और वह मजबूत बनकर उभरेंगे।

मेष : शनि की ढइया खत्म होगी। कष्ट दूर होंगे।
वृष : समय खराब है। तनाव व व्यक्तिगत समस्या बढ़ेगी।
मिथुन : सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि के लिए अच्छा रहेगा।
कर्क : शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। यात्राएं भी हाेंगी।
सिंह : इस साल तनाव खत्म होगा। ढइया खत्म होगी।
कन्या : घरेलू समस्या रहेगी। नेताओं को लाभ मिलेगा।
तुला : बहुत ही गोल्डन समय रहेगा। सब कुछ अच्छा होगा।
वृश्चिक : अच्छा बीता साल। धन लाभ होगा।
धनु : तनाव बढ़ेगा। नेताओं के लिए अच्छा बीतेगा।
मकर : स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन हानि भी होगी।
कुंभ : धन के साथ कई लाभ होंगे।
मीन : नया काम बनेगा। घर भी बन सकता है। अच्छा बीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed