फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ashok dohre blame bjp before lok sabha elections 2019

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार और नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, यह भी कहा...

Sun, 31 Mar 2019 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
ashok dohre blame bjp before lok sabha elections 2019
राहुल गांधी के साथ अशोक दोहरे - फोटो : ट्विटर
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए सभी पार्टियों ने अपना गुणा भाग शुरु कर दिया है। टिकट कटने की वजह से कई नेताओं ने अपनी पार्टी को छाेड़कर अन्य दलों की सदस्यता ग्रहण की है। अभी अभी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए एक पूर्व सांसद ने बीजेपी नेतृत्व के साथ सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए इटावा सांसद अशोक दोहरे ने सरकार व बीजेपी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे गले लगाते हुये इटावा लोकसभा से प्रत्याशी बनाकर जो सम्मान दिया वह हर समाज के लिये एक मिशाल की बात है। 

विज्ञापन

अशोक दोहरे ने क्यों कहा आमजन विरोधी है भाजपा

शनिवार को कस्बे के एक प्रतिष्ठान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीतम सचान व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय की अगुवाई में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इटावा लोकसभा से अशोक दोहरे को प्रत्याशी बनाया है। 

सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उसे आमजन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो सम्मान दिया, उसे आमजन के सम्मान के रूप में देखना चाहिए। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भान कुशवाहा, राजनरायन सिंह, मुकेश संखवार, मुस्तकीम खान, राहुल सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed