फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   artist act by ganga bhakt

कलाकारों ने गंगा भक्तों को रिझाया

Fri, 31 Jan 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
artist act by ganga bhakt
बिठूर में नमामि गंगा के तत्वाधान में आयोजित गंगा यात्रा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुक्ता नाटय
कानपुर में गंगा यात्रा के बिठूर आगमन पर बृहस्पतिवार को नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने गंगा भक्तों को कार्यक्रम से रिझाया।
विज्ञापन

राजीव सक्सेना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार राजीव सक्सेना ने राम नाम अति मीठा कोई गाकर देख ले, सुनाया। गायिका दीपिका ने गंगा मैया में जब तक पानी रहे, गाकर सबका मन मोहा। रायबरेली की कलाकार शीलू सिंह राजपूत ने जोशीले अंदाज में आल्हा गीत इंदल हरण से सभी में जोश भर दिया।
विज्ञापन

बताया कि बिठूर से ही इंदल का हरण हुआ था। बालभवन फूलबाग के बच्चों ने सरस्वती वंदना और गंगा भजन पेश किए। लखनऊ आकाशवाणी दूरदर्शन की गायिका सीमा वर्मा ने गंगा भजन प्रस्तुत किया। लखनऊ के रविशंकर देहाती ने कलाकारों के साथ वसंत गीत गाया। अंत में मुक्ता नाट्य संस्थान मेरठ के कलाकारों ने स्वास्थ पर लोगो को जागरूक करने के लिए मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधना में यात्रा का स्वागत हुआ
बिठूर के लोगों ने यात्रा का स्वागत पत्थर घाट पर किया। मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला, शिवदीन द्विवेदी, मनोज शुक्ला, ऋषि द्विवेदी, मृदुल बाजपेई, अनुराग मिश्रा, अश्वनी पाठक, धर्म सिंह समेत अधिकांश लोगों ने स्वागत किया।

यात्रा पहुंचने से पहले शुरू हो गई आरती
कानपुर। बिठूर में गंगा आरती का समय होने पर स्थानीय लोगों ने पत्थर घाट पर यात्रा पहुंचने से पहले ही आरती शुरू कर दी। बताया गया कि शास्त्र में आरती का समय निर्धारित है। इसी वजह से आरती शुरू कर दी गई। इसी बीच यात्रा भी पहुंच गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री विजय कश्यप, विधायक, अभिजीत सिंह सांगा, मंत्री महेश गुप्ता, सुरेश राणा, कृष्णमुरारी शुक्ला, रामलखन रावत, देवेश कोरी, प्रमोद बार्डर, शिवबोधन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed