फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arrested for making obscene photo of Chief Minister viral

औरैया: मुख्यमंत्री की अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार, शांतिभंग में किया चालान

Sun, 13 Mar 2022 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Mar 2022 07:12 PM IST
सार

युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी की और उनकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
Arrested for making obscene photo of Chief Minister viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व उनकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के आरोपी युवक को एरवाकटरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा नेता जयसिंहपुर निवासी नितिन परिहार ने एरवाकटरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव निवासी सुरजीत कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। शिकायती पत्र में बताया कि वह सपा कार्यकर्ता है। वह खुद को युवजन सभा का ब्लॉक अध्यक्ष बताता है।
विज्ञापन


उसने अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी की और उनकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed