{"_id":"579bb4394f1c1ba61521e718","slug":"army-recruitment-rally-two-days-of-rains-tully","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते दो दिन की सेना भर्ती रैली टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते दो दिन की सेना भर्ती रैली टली
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते ग्राउंड में पानी भरने से दौड़ न होने पर वापस जाते अभ्यर्थी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण छावनी में शुक्रवार से शुरू होने वाली पहले और दूसरे दिन की सेना भर्ती रैली टाल दी गई। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार (29 जुलाई) की भर्ती 9 अगस्त और शनिवार (30 जुलाई) की भर्ती रैली 10 अगस्त को कराने का फैसला लिया। वहीं, गोरखा रेजीमेंट के यूपी- उत्तराखंड के अभ्यर्थियों की भर्ती दौड़ 31 जुलाई को औरैया के अभ्यर्थियों के साथ कराई जाएगी।
सेना भर्ती रैली 29 जुलाई से 8 अगस्त तक होनी थी। 9 और 10 अगस्त को रिजर्व रखा गया था। अब इन तारीखों पर बाराबंकी और बांदा, हमीरपुर की भर्ती रैली को शिफ्ट किया गया। बाराबंकी से गुरुवार दोपहर छावनी मैदान पहुंचे अभ्यर्थी तेज
बारिश में भीगे और बचने के लिए सेना के टेंट में छिपे।
सुबह सेना अधिकारियों की भर्ती न होने की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को वापस होना पड़ा। शनिवार को बांदा और हमीरपुर के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली में 3500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इन अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला गुरुवार से शुक्रवार रात तक चलता रहा। शुक्रवार की भर्ती में बाराबंकी के तीन हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।