फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army Recruiting: There will be 53 thousand candidates

सेना भर्ती : 53 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 21 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting: There will be 53 thousand candidates
सेना व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीएम सिटी अविनाश सिंह। - फोटो : amarujala
कानपुर। 29 जुलाई से शहर में होने वाली सेना भर्ती रैली में 53 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। रैली स्थल सिविल एयरोड्रम कानपुर कैंट तक पहुंचने के लिए बस और रेलवे स्टेशन पर संकेतक लगाए जाएंगे। रैली स्थल पर पुलिस सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुबह तीन बजे से नौ बजे तक टोकन बांटे जाएंगे। इसके बाद बैच बनाकर टेस्टिंग एरिया में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम सिटी अविनाश सिंह के चेंबर में बुधवार को निदेशक भर्ती कर्नल पवन दीप बल और अन्य अफसरों के साथ हुई बैठक में बताया गया कि 29 जुलाई से आठ अगस्त तक सेना में सिपाहियों की भर्ती होगी। नगर निगम और छावनी परिषद 27 जुलाई तक भर्ती स्थल की सफाई करा देगा। कानपुर नगर और आसपास के जिलों से अभ्यर्थी अपने वाहनों से आ सकते हैं। इसलिए कैंट केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्री के किनारे पार्किंग स्थल बनेगा। भर्ती स्थल पर बिजली कटौती नहीं होगी। रैली स्थल पर अस्थायी मेडिकल कैंप लगवाया जाएगा। बस और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की संख्या के मद्देनजर एक-एक नोडल अफसर की नियुक्ति होगी। एसेंबली एरिया में पांच और रेस एरिया में तीन पानी के टैंकर लगवाए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बीएसए और तहसीलदार दो शिफ्टों में तीन टीमें लगवाएंगे। कर्नल पवन दीप बल ने कहा कि अगर कोई भी अभ्यर्थी नशीले पदार्थों के सेवन करने का दोषी निकला तो उसे भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा। दस्तावेज फर्जी निकलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहां के कितने अभ्यर्थी
a    29 जुलाई-बाराबंकी-3000
a 30 जुलाई-बांदा और हमीरपुर-3500
a 31 जुलाई-औरैया-3000
a 01 अगस्त-चित्रकूट, महोबा, लखनऊ-5000
a 02 अगस्त-फतेहपुर-7000
a 03 अगस्त-कन्नौज-4000
a 04 अगस्त-गोंडा-2500
a 05 अगस्त-उन्नाव-6000
a 06 अगस्त-कानपुर देहात-6500
a 07 अगस्त-सदर और नर्वल तहसील कानपुर-6500
a 08 अगस्त-बिल्हौर और घाटमपुर तहसील कानपुर-6000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed