फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   army man santosh vajpayee passes away

यूपीः कैंसर से जंग हार गया थल सेना का जवान, दी गई अंतिम विदाई

Sun, 28 Apr 2019 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
army man santosh vajpayee passes away
गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान, सैनिक संतोष बाजपेयी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
असम के तेजपुर में तैनात यूपी के उन्नाव जिला निवासी थल सेना के जवान का शनिवार रात लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। रविवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। परिजनों ने शुक्लागंज में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


अचलगंज के कोरारी कलां निवासी संतोष बाजपेयी (45) तेजपुर में थल सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। एक वर्ष पूर्व उन्हें कैंसर हो गया था। 24 अप्रैल को उन्हें लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रात में ही पार्थिव शरीर गांव आ गया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। संतोष चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके तीन अन्य भाई अवधेश, मनोज व राजन भी सेना में सेवा कर चुके हैं। जिसमे राजन की तीन वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। संतोष के परिवार में एक पुत्री कलश (15) व पत्नी रेखा हैं। रेखा पति के साथ असम में ही रहती थी। पिता प्रेमशंकर बाजपेई ने बताया कि उन्होंने अपने बेटों को देश सेवा के लिए सेना में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed