फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arithmetic went wrong with Physics, JEE Advanced cut-off may fall

Kanpur News: फिजिक्स के साथ बिगड़ गई अंकगणित, गिर सकता जेईई एडवांस्ड का कट-ऑफ

Tue, 20 May 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Arithmetic went wrong with Physics, JEE Advanced cut-off may fall
कानपुर। गणित व फिजिक्स के कठिन सवालों से इस बार जेईई एडवांस्ड का कट ऑफ गिर सकता है। विशेषज्ञों की माने तो पिछले साल जहां क्वालीफाइंग अंक 109 थे, वहीं इस बार इनके 90-95 तक जाने की उम्मीद है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सभी क्वालीफाई करने वाले छात्रों को आईआईटी मिलेगा।
विज्ञापन


18 मई को हुई जेईई एडवांस्ड में देशभर से 1.87 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में दोनों पालियों में 48-48 प्रश्न पूछे गए थे। पूरी परीक्षा 360 अंकाें की थी। छात्रों के लिए 22 मई को रिस्पांस शीट अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


जेईई एडवांस्ड की तैयारी करने वाले डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि वैसे तो जनरल कैटेगरी में 35 फीसदी अंक पाने वाले छात्र ही क्वालीफाई करने चाहिए, लेकिन परीक्षा कठिन होने के चलते परिणाम के अनुसार कट-ऑफ में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में अधिकतम कट-ऑफ 2024 में 109 अंक रहा था। यह अभ्यर्थी संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) की काउंसलिंग में आवेदन करेंगे। इस बार गणित की वजह से अंक प्रभावित होंगे।


पिछले पांच वर्षों में यह थे क्वालीफाइंग अंक व छात्र
वर्ष


अंक

जनरल रैंक (छात्र)

कैटेगरी रैंक (छात्र)

2024


109

25,946


22,302
2023


86

26,325


17,448
2022


55

28,978


11,734
2021


63

30,088


11,774
2020


69

30,919


12,285
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed