फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Application given to summon witnesses in minor rape case

Kanpur News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गवाहों को तलब करने का दिया प्रार्थनापत्र

Sat, 14 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Application given to summon witnesses in minor rape case
कानपुर देहात। रूरा क्षेत्र में दो सप्ताह पहले नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह को तलब करने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने 16 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


रूरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो सप्ताह पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 25 सितंबर को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेले थी। पड़ोसी सुनील ने उसे बहला फुसलाकर कर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही 24 घंटे में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला जज 13 पॉक्सो बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मामले में अभियोजन के साक्ष्य समाप्त होने पर अभियुक्त के बयान होने थे। मगर बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजय शुक्ला की ओर से दौरान विवेचना में बनाई गई अभियोजन गवाह पीड़िता के बयान दर्ज करने वाली महिला दरोगा व आरोपी का चिकित्सीय मुआयना करने वाले चिकित्सक को कोर्ट में बयान के लिए तलब करने की मांग करते हुए प्रार्थनापत्र दिया गया। जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed