{"_id":"59edc7404f1c1baf678b6ffa","slug":"apartment-ki-duniya-padam-apartment-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक नगरी में इसी अपार्टमेन्ट से शुरू हुई थी फ्लैट संस्कृति, यहां रहने वालों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक नगरी में इसी अपार्टमेन्ट से शुरू हुई थी फ्लैट संस्कृति, यहां रहने वालों ने साझा किए अनुभव
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
80 के दशक में बना सिविल लाइंस स्थित पदम अपार्टमेंट से दिखता है गंगा का नजारा
- फोटो : अर्पण मैथला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरी कानपुर में अपार्टमेंट कल्चर की शुरुआत सिविल लाइंस स्थित पदम अपार्टमेंट से हुई। ब्रिटिश जमाने में यह स्थान विदेशी पर्यटकों का विश्राम स्थल हुआ करता था। अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेन्ट की दुनिया’ में आज हम आपको इस अपार्टमेंट से परिचित कराते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत सुरक्षा व्यवस्था है। यही वजह है कि यहां एक फ्लैट पाने के लिए आज भी खरीददार बड़ी से बड़ी कीमत देने को तैयार रहते हैं। नौ मंजिला इमारत में 81 फ्लैट हैं। सभी फ्लैट फुल हैं, जिनमें अधिकतर व्यापारी वर्ग हैं। पदम अपार्टमेंट साल 1980 में बनकर तैयार हो गया था। 1988 से लोगों ने यहां रहना शुरू कर दिया। अपार्टमेंट की छत से गंगा का नजारा साफ दिखता है। सुरक्षा के लिहाज से यहां 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। फ्लैट से लेकर पार्क, गार्डन और पार्किंग तक का एरिया सीसीटीवी की नजर में रहता है। पदम अपार्टमेंट की महिलाएं ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती हैं। नवरात्र, होली, दीपावली, रक्षा बंधन में यहां विशेष सजावट होती है।
विज्ञापन
अपार्टमेन्ट के कुछ खास लोग
फ्लैट से लेकर पार्क, गार्डन और पार्किंग तक का एरिया सीसीटीवी की नजर में
कानपुर शहर के जाने-माने एडवोकेट कमलेश पाठक इसी पदम अपार्टमेन्ट में ही अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। साथ ही प्रदेश के मशहूर नैचुरोथैरिपिस्ट डॉ. संतोष भदौरिया भी यहीं रहते हैं। डॉ. भदौरिया कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इस अपार्टमेन्ट में 50 से ज्यादा फ्लैट व्यापारियों और उद्योगपतियों के हैं। व्यापारी सुनील भुखानिया पदम अपार्टमेन्ट के सबसे पुराने फ्लैट ओनर हैं। भूपेंद्र कुमार पारिख ने बताया कि साल 1990 में उनके पिता हरि प्रसाद पारिख ने पदम अपार्टमेन्ट में 5 फ्लैट लिए थे। जिनमें से 3 फ्लैट को बाद में सरेंडर कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी राजीव वर्मा भी इसी अपार्टमेन्ट में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पदम अपार्टमेन्ट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य
शुरुआती दौर में यहां 4-5 घरों में ही लोग रहते थे।
अशोक गुप्ता, राकेश भावसिंहका, आशू कपूर, अशोक कुमार झाझरिया, अनिल खेतान, अभिषेक मिलानी, दीपक गुप्ता, भूपेंद्र पारीख, एसआर सुखियानी, सतीश कापड़िया
अपार्टमेन्ट के लोगों के अपने विचार....
पदम अपार्टमेंट की महिलाएं ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती हैं
शुरुआती दौर में यहां 4-5 घरों में ही लोग रहते थे। नब्बे के दशक में शहर में अपार्टमेन्ट कल्चर बिल्कुल नया था। जब लोगों ने इसकी खूबियां जानीं तो कुछ सालों के अंदर ही अपार्टमेन्ट के सभी फ्लैट फुल हो गए।-----डॉ. संतोष सिंह भदौरिया, अध्यक्ष- पदम अपार्टमेन्ट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन
अपार्टमेन्ट में सभी त्योहार यहां रह रहे लोग मिलजुलकर मनाते हैं। होली और दीपावली के मौके पर यहां सामूहिक कार्यक्रम होते हैं जिसमें बच्चे और बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं। ------- एसके अग्रवाल, सचिव- पदम अपार्टमेन्ट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन
अपार्टमेन्ट के सभी फ्लैट बेहतरीन डिजाइन से बनाये गए हैं। लोगों ने अपने घरों को बाद में और अच्छे अंदाज से सजा लिया। अपार्टमेन्ट में 9 फ्लोर हैं हर एक फ्लोर पर 27 फ्लैट बने हैं।------- राज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष- पदम अपार्टमेन्ट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन
अपार्टमेन्ट में समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम होते रहते हैं। यहां एक साल में 13-15 बार भंडारे का आयोजन होता है जिसमें गरीबों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। -------- सुमेर जैन, उपाध्यक्ष- पदम अपार्टमेन्ट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन
पूरा अपार्टमेन्ट सीसीटीवी कैमरे से लैस है। हर एक गतिविधि पर कैमरे की नजर रहती है। आज तक यहां कभी भी कोई आपराधिक घटना नहीं हुई। इसी कारण हम यहां खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। मनोरंजन के लिए यहां क्लब हाउस भी बनाया गया है। -------पवन उप्पल, सह सचिव- पदम अपार्टमेन्ट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन
(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )