{"_id":"66f071245e27da9e900c40d4","slug":"ap-fanny-compound-case-safina-notice-sent-to-15-people-including-former-minister-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपी फैनी कंपाउंड मामला: पूर्व मंत्री समेत 15 लोगों को सफीना नोटिस भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपी फैनी कंपाउंड मामला: पूर्व मंत्री समेत 15 लोगों को सफीना नोटिस भेजा गया
Mon, 23 Sep 2024 01:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी पर लगा बोर्ड
- फोटो : amar ujala
चुन्नीगंज स्थित एपी फैनी कंपाउंड की नजूल की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच एसआईटी ने तेज कर दी है। एसआईटी ने कंपाउंड की जमीन खरीदने वाले एक पूर्व मंत्री समेत 15 लोगों को सफीना नोटिस भेजा है। इनमें वह लोग भी शामिल है जिन्होंने जमीन को बेचा था। इन सभी को मामले में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि एपी फैनी कंपाउंड की नजूल की भूमि की खरीद-फरोख्त में कर्नलगंज निवासी सलीम बिरयानी के अलावा पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया समेत कई लोगों की भूमिका जांच में सामने आई है। सभी को अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया है। इसके लिए इन सभी को बाकायदा सफीना नोटिस भेजा गया है। अगर सभी समय पर खुद बयान देने नहीं आते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने बताया कि मामले में सलीम बिरयानी और उसके परिवार के अलावा कुछ लोगों के बैंक खातों का लेन-देन चेक किया जा रहा है। अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।