फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anupriya Patel said Apna Dal S wants to participate in the by-elections as well

Kanpur: अनुप्रिया पटेल बोलीं- उप चुनाव में भी भागीदारी चाहता है अपना दल एस, जानें और क्या कहा

Sun, 18 Aug 2024 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Aug 2024 03:45 PM IST
सार

Kanpur News: अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सीसामऊ सीट को दल के खाते में देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बार उप चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

विज्ञापन
Anupriya Patel said Apna Dal S wants to participate in the by-elections as well
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)। - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा सीट सहित प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपना दल एस भी भागीदारी की तैयारी कर रहा है। शनिवार को महानगर आई दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सर्किट हाउस में इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

इसमें सीसामऊ सीट को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र देकर सीसामऊ सीट को दल के खाते में देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात करने की मांग की गई। अनुप्रिया ने कहा कि इस बार उप चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी।
विज्ञापन

वह एक कार्यकर्ता के घर भी गईं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौरसिया, जेएन कटियार, झांसी जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह पटेल, आशा अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह परिहार, राजेश सचान, अभय त्रिपाठी, आकाश द्विवेदी, अक्षय त्रिपाठी, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed