फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riots: SIT arrests two more accused in Kanpur

सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिखों की हत्या कर शव जलाने का है आरोप

Sat, 06 Aug 2022 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Aug 2022 01:31 PM IST
सार

सिख विरोधी दंगे के दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर दो सिखों की हत्या कर शव जलाने का आरोप है।

विज्ञापन
Anti-Sikh riots: SIT arrests two more accused in Kanpur
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिख विरोधी दंगों में शामिल दो और आरोपियों को एसआईटी ने शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आर्डनेंस फैक्टरी का एक पूर्व कर्मचारी नेता भी शामिल है। एक आरोपी वर्तमान में कार्यरत है। आरोप है कि दंगों के दौरान इन दोनों ने भीड़ के साथ मिलकर अर्मापुर इस्टेट में पिता-पुत्र को मारकर जला दिया था।

विज्ञापन


घर में डकैती डाली थी। एसआईटी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिख विरोध दंगों के दौरान कानपुर में 127 सिखों की हत्या हुई थी। अर्मापुर इस्टेट स्थित जी-1/557 में दंगाइयों ने बजीर सिंह व उनके बेटे सिम्मी सिंह की हत्या कर दी थी। पेट्रोल डालकर दोनों शव जला दिए थे। एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि हत्याकांड की एफआईआर ओएफसी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर देवी दत्त उपाध्याय ने दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

विवेचना के दौरान पनकी निवासी बृजेश दुबे व राजेंद्र कुमार जायसवाल के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले। दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। बृजेश कर्मचारी नेता रहा है। राजेंद्र कुमार अभी नौकरी कर रहे हैं। दो महीने बाद सेवानिवृत्ति होनी है। ओएफसी प्रशासन भी विभागीय कार्रवाई करेगा। डीआईजी ने बताया कि अब तक 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कई की जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed