{"_id":"632828836d10871f0510e39b","slug":"anti-sikh-riots-sit-arrests-another-accused-in-kanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 19 Sep 2022 02:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
आरोपी ओमकार नाथ शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार रात अयोध्या से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे कानपुर लाई और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी दो हत्याकांड में आरोपी है। एसआईटी अब तक 36 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
जेल में एक आरोपी की मौत भी हो चुकी है। 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। विरोध में भड़के दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या हुई थी। जिन केसों की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया दादा नगर की एक घटना में सरदार भगत सिंह व दूसरी घटना में जोगेंद्र सिंह, शीला रानी, दलजीत सिंह व सतनाम सिंह की हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान सामने आया कि अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी ओमकार नाथ शुक्ला (76) शामिल था। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए। उसी आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
मंदिर में सेवादार बन रह रहा था ओमकार
डीआईजी ने बताया कि ओमकार के पिता जेके मिल में काम करते थे। ओमकार ट्र्रक चलाता था। दंगों के बाद वह वापस अयोध्या चला गया था। कई अलग-अलग मंदिरों में रहता रहा। वहां सेवादार का काम करता रहा। वर्तमान में वह हनुमान गढ़ी में रह रहा था। वहीं से एसआईटी ने उसको पकड़ा।