{"_id":"5f91de3c8ebc3e9be3463500","slug":"another-youth-got-recruited-in-army-with-fake-address","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: फर्जी पते से एक और युवक सेना में हो गया भर्ती, जांच में खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: फर्जी पते से एक और युवक सेना में हो गया भर्ती, जांच में खुला मामला
Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में फर्जी पते से एक और युवक सेना में भर्ती हो गया। भर्ती अधिकारी बरेली का पत्र आने के बाद जांच में पता चला कि युवक मिर्जापुर की कोतवाली चुनार के गांव अकबरपुर मोहान का रहने वाला है।
कर्नलगंज चौकी इंचार्ज व फतेहगढ़ कोतवाल ने फर्जी पता पाए जाने की रिपोर्ट लगाकर एसपी के आफिस में भेज दी है। अब युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
सेना भर्ती अधिकारी बरेली ने 28 फरवरी 2020 को फतेहगढ़ डाकघर के पास के निवासी विवेक कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुमार कुशवाहा का पता सत्यापन करने के लिए डीएम के यहां पत्र भेजा था।
विज्ञापन
डीएम के यहां से फाइल एसपी आफिस भेज दी गई। इसमें बताया गया कि विवेक 13 दिसंबर 2019 को सेना में भर्ती हुआ है। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह को जांच दी गई।

उन्होंने डाकघर के आसपास सभी घरों में जानकारी की तो पता चला कि युवक विवेक कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा मूल रूप से मिर्जापुर की कोतवाली चुनार के गांव अकबरपुर मोहन का निवासी है।
चौकी इंचार्ज ने पता फर्जी पाए जाने के बाद रिपोर्ट लगाकर भेज दी। इस पर कोतवाल जय प्रकाश पाल ने संस्तुति करके फाइल को एसपी के आफिस में भेज दिया। पटल के लिपिक सुधीर पांडेय ने बताया कि फर्जी पते से विवेक सेना में भर्ती हुआ है।
जांच रिपोर्ट आ गई है और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि लगातार फर्जीवाड़े के मामले सामने रहे हैं। सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।