फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   another flight for Kanpur-Mumbai from today

खुशखबरी: आज से कानपुर-मुंबई के लिए एक और फ्लाइट, 189 सीटर है विमान

Thu, 30 May 2019 12:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
another flight for Kanpur-Mumbai from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर से मुंबई के लिए गुरुवार को एक और यात्री जहाज रोजाना उड़ान भरेगा। मुंबई के लिए शहर से यात्रियों के संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उड्डयन मंत्रालय की तरफ से यह तोहफा कानपुर वासियों को दिया गया है।
विज्ञापन


स्पाइस जेट का नया यात्री विमान दोपहर 1:10 बजे मुंबई से कानपुर पहुंचेगा, 35 मिनट बाद यह मुंबई के लिए रवाना होगा। पहले वाले विमान की तरह यह भी 189 सीटर बोइंग विमान है। ऐसा पहली बार होगा जब कानपुर से एक ही शहर के लिए दो जहाज उड़ेंगे।
विज्ञापन

इस जहाज के उड़ने से यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। अभी तक यदि एक फ्लाइट का समय निकल जाता था तो दूसरी फ्लाइट पकड़ने के लिए कानपुर के यात्री लखनऊ भागते थे। अब मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा ने बताया कि स्पाइस जेट की तरफ से नए यात्री जहाज का शेड्यूल आ चुका है। इस जहाज को दो महीने के ट्रायल पर चलाया जा रहा है। यदि यात्रियों की अच्छी संख्या आती है तो इसे नियमित कर दिया जाएगा। बताया कि बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद फ्लाइट पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है।

नए जहाज की टाइमिंग
10: 30 बजे सुबह मुंबई से जहाज उड़ेगा
1:10 बजे मुंबई से कानपुर पहुंचेगा जहाज
1: 45 बजे कानपुर से उड़ान भरेगा जहाज
4:10 बजे शाम को मुंबई पहुंचेगा जहाज

अभी संचालित हो रही मुंबई की फ्लाइट
02: 40 बजे दोपहर को मुंबई से जहाज उड़ता है। 
4:50 बजे मुंबई से कानपुर पहुंचता है जहाज। 
5: 20 बजे कानपुर से उड़ान भरता है जहाज। 
7:30 बजे शाम को मुंबई पहुंचता है जहाज। 
विज्ञापन

मुंबई पहुंचकर वहां से गोवा जाने के लिए अब आसानी हो जाएगी। अभी तक एक ही फ्लाइट होने से विकल्प नहीं था। सिरडी जाने वालों की संख्या भी कानपुर से काफी है। यह फ्लाइट इसलिए भी बेहतर साबित होगी। अभी तक एक ही फ्लाइट की वजह से ऐन वक्त पर फ्लाइट छूटने के डर की वजह से कानपुर के बजाए लखनऊ जाना ज्यादा उचित लगता था। 
- सिमरनजीत सिंह, अध्यक्ष, सिंह सभा महानगर

कारोबार और उद्योग को बढ़ावा देने में यातायात सुविधाओं का विशेष महत्व होता है। मुंबई के लिए शुरू हो रही यह फ्लाइट यहां के लोगों के लिए अच्छा अवसर लेकर आएगी। बड़ी बात यह है कि कोई विशेष व्यक्ति किसी कार्यक्रम में आने के लिए यदि मुंबई से है तो अभी तक तैयार नहीं होता था, अब यह भी आसान हो जाएगा। पूना एजुकेशन का हब है, कानपुर से बहुत छात्र वाया मुंबई वहां जाते हैं। 
 - सुधींद्र जैन, चार्टर्ड एकाउंटेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed