फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another accused arrested for beating the youth

युवक की पिटाई में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for beating the youth
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कार्रवाई का विवरण एसपी से तलब किया है। अभी पुलिस के निशाने में कई लोग है। पुलिस कर्मी वीडियो के माध्यम से लोगों को चिह्नित करने में लगे हैं।
विज्ञापन

पतारी अकबरपुर निवासी अनुसूचित जाति के सरमन को पांच जुलाई को पास के एक गांव में पेड़ से बांधकर पीटा गया था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। परिजनों ने उसे पकड़ने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ से बांधकर बर्बरतापूर्वक पीटा था। इसका वीडियो वायरल होने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

आयोग ने मामले की रिपोर्ट एसपी से तलब की है। इसमें आरोपियों पर की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है। इधर पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक घटना में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि एक और आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। कुछ और लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आयोग को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी
कानपुर देहात। जिला समाज कल्याण अधिकारी की आख्या पर डीएम ने पतारी निवासी पीड़ित सरवन को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों को अत्याचार निवारण नियमावली के अनुसार आर्थिक मदद का प्रावधान है। इसी क्रम में यह मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed