फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ANM will return to work for vaccination, the delegation of contract workers took the decision

टीकाकरण के लिए काम पर लौटेंगी एएनएम, संविदा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने लिया फैसला

Sat, 04 Dec 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ANM will return to work for vaccination, the delegation of contract workers took the decision
सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में एनएचएम के संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते टीकाकरण का ग्राफ गिरता चला जा रहा था। इस पर शुक्रवार को डीएम ने कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान टीकाकरण में लगे कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने एएनएम से टीकाकरण शुरू करने की बात कही। वहीं संघ के पदाधिकारियों ने टीकाकरण को छोड़ बाकी काम न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम के संविदा कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते टीकाकरण, कोविड की जांच, गोल्डन कार्ड बनाने सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। टीकाकरण का गिरता ग्राफ देख जिलाधिकारी जेपी सिंह ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को शुक्रवार को वार्ता के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष भोलेंद्र सिंह व सदस्यों से डीएम कहा कि धरने की वजह से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। कोरोना के नए स्वरूप को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए टीकाकरण में लगे लोग वापस काम पर लौट आएं। वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल ने टीकाकरण में लगी एएनएम से क्षेत्र में जाकर काम करने को कहा।
संघ के जिलाध्यक्ष भोलेंद्र सिंह ने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा। डीएम से हुई वार्ता के बारे में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने चिकित्सा अधीक्षकों से टीकाकरण प्रभावित करने वाले संविदा कर्मचारियों का ब्योरा मांगा हैं।

डीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के संयोजक रत्नेश बाजपेयी, महेंद्र कुमार, डॉ. यतेंद्र शर्मा, डॉ. पीके तिवारी शामिल थे। उधर, सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों से शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को समर्थन दिया। आशुतोष ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक वह उनके संघर्ष में साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed