फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ankit drank his last tea with a friend in Safipur

सफीपुर में दोस्त के साथ अंकित ने पी थी आखिरी चाय

Mon, 17 Feb 2020 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ankit drank his last tea with a friend in Safipur
मृतक वैन चालक अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ट्रक से टकराकर आग की चपेट में आई वैन के चालक अंकित वाजपेयी की मौत की सूचना पर उसका दोस्त और हम पेशा प्रशांत पांडेय फफक पड़ा। उन्नाव से हरदोई जाने वाली बरात की बुकिंग के लिए दोनों ने साथ सफर शुरू किया था। दोनों गाड़ियों में दूल्हे के रिश्तिेदार व परिचित थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी प्रशांत पांडेय ने बताया कि उन्नाव से दोनों कुछ आगे-पीछे बरातियों को लेकर अपनी-अपनी गाड़ी से निकले थे। सफीपुर में ब्रेक करके दोनों ने साथ चाय पी थी। यह अंदाजा नहीं था कि दोस्त के साथ यह आखिरी चाय है। फफकते हुए कहा कि उसके बार-बार रोकने के बाद भी अंकित ने ही चाय का भुगतान किया था।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि बांगरमऊ के रसूलपुर रूरी गांव में हैं मृतक कार चालक अंकित का पैतृक घर है। अंकित के घर में पत्नी के अलावा एक मासूम बेटा कान्हा है। इस दुखभरी खबर के बाद उन्हें संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed