फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anjana Malhotra murder case: Sister defending the case received threats, four accused have been sent to jail

अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: केस की पैरवी कर रही बहन को मिली धमकी, चार आरोपी भेजे गए हैं जेल

Mon, 17 Jan 2022 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 04:58 PM IST
सार

अंजना मल्होत्रा हत्याकांड में मामले की पैरवी कर रहीं उनकी बहन को धमकी मिली रही है। बहन ने एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
Anjana Malhotra murder case: Sister defending the case received threats, four accused have been sent to jail
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अंजना मल्होत्रा हत्याकांड की पैरवी कर रहीं उनकी बहन बबली को धमकाया जा रहा है। बबली ने एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी से इसकी शिकायत की है। उन्होंने डीसीपी साउथ को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन


कौशलपुरी निवासी अंजना मल्होत्रा 22 दिसंबर की रात लापता हो गई थीं। 15 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि अंजना के पति सुलभ ने उसकी हत्या कर दी और शव औंग में पांडु नदी में फेंक दिया। मामले में सुलभ, उसकी प्रेमिका किरन, भतीजे रिषभ व किरन के पिता रामदयाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


एफआईआर अंजना की बहन बबली ने दर्ज कराई थी। बबली के मुताबिक 12 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे जब वह नजीराबाद थाने आ रही थीं तभी अफीम कोठी चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर वह जिंदा रहना चाहती हैं तो केस की पैरवी बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबली ने इस संबंध में एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस घटना के दिन की सीसीटीवी खंगाल रही है। बबली ने सुलभ के रिश्तेदारों पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।


नवंबर महीने में भी दी थी तहरीर
बबली ने बताया कि नवंबर में भी सुलभ ने अंजना के साथ मारपीट की थी। जिसकी तहरीर नजीराबाद थाने में 8 नवंबर 2021 को दी थी। आरोप है कि उस तहरीर पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की थी। वहीं एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिसमें अंजना अपने पिता से बात करतेे हुए कहती हैं कि पुलिस को जानकारी दी। मारपीट के जख्म भी थे लेकिन पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया। क्योंकि पुलिस ने पैसे ले रखे हैं। एडिशनल सीपी का कहना है कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। इन सभी तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed