{"_id":"5bbdc7d3867a5528304c9d9d","slug":"anil-dhawan-once-again-in-bollywood-with-amadhadhun-movie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अंधाधुन' से अनिल धवन की बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी, आयुष्मान और तब्बू की एक्टिंग को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अंधाधुन' से अनिल धवन की बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी, आयुष्मान और तब्बू की एक्टिंग को सराहा
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
अनिल धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अनिल धवन एक बार फिर नए अंदाज से बॉलीवुड में वापसी कर चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अंधाधुन' से अनिल ने जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है। डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म 'अंधाधुन' की कहानी पुराने जमाने के मशहूर एक्टर प्रमोद सिन्हा (अनिल धवन) की मर्डर मिस्ट्री पर केंद्रित है। इस फिल्म से एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस तब्बू की तारीफें हो रही हैं। इस बारे में अनिल धवन का कहना है कि आयुष्मान बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं उनके अभिनय का किसी से कोई जोड़ नहीं है।
'अंधाधुन' की कहानी
फिल्म की कहानी पुणे में मौजूद अंधे शख्स आकाश (आयुष्मान खुराना) के साथ शुरू होती है, जो एक कमरे के भीतर पियानो पर अपने अंगुलियों के जरिए धुन की तलाश करता है। काले चश्मे के पीछे पियानो बजाने में माहिर आकाश की मुलाकात अचानक सोफी (राधिका आप्टे) से हो जाती है। सोफी उसे अपने पापा के रेस्टॉरेंट मे काम दिला देती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। लेकिन इसी दौरान आकाश अचानक एक पुराने जमाने के मशहूर एक्टर प्रमोद सिन्हा (अनिल धवन) से टकरा जाता है। प्रमोद अपनी पत्नी सिमी (तब्बू) को एनिवर्सिरी पर पियानो प्ले करके सरप्राइज देने के लिए आकाश को घर बुलाते हैं। यहां कुछ ऐसा ट्विस्ट और टर्न आता है कि पूरी कहानी पलट जाती है। तब्बू अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर प्रमोद सिन्हा का खून कर लाश ठिकाने लगा देती है। उसके बाद फिल्म का सस्पेंस और बढ़ जाताा है।

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के ताऊ हैं अनिल धवन
अनिल धवन
जाने-माने फिल्म निर्माता डेविड धवन के बड़े भाई और बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के ताऊ फिल्म-टीवी अभिनेता अनिल धवन ने अपने जीवन के करीब आठ साल कानपुर में गुजारे हैं। साल 1974 मे आई फिल्म हवस के गीत ‘तेरी गलियों में न रखेंगे कदम आज के बाद’ और पिया का घर (1972) के गीत ‘ये जीवन है इस जीवन का यही है रंग रूप’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अनिल धवन ने कानपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा और फिर क्राइस्टचर्च कॉलेज से उच्च शिक्षा पूरी की थी।
अनिल धवन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ भी स्क्रीन पर रोमांस किया। दोनों ने 1974 में आई फिल्म ‘हवस’ में काम किया था। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, पुणे से उन्होंने जब एक्टिंग का कोर्स किया था तब जया भादुड़ी और शत्रुघ्न सिन्हा उनके बैच मेट थे। अनिल ने फिल्म चेतना (1970) से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने प्यार की कहानी (1971), पिया का घर (1972), नागिन (1976), पुरानी हवेली (1989), करिश्मा काली का (1990), हीरो नंबर-1 (1997), होगी प्यार की जीत (1999), जोड़ी नबंर (2001), क्योंकि (2005), सनम हम आपके हैं (2009), रास्कल्स (2011), हिम्मतवाला (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्हें टीवी जगत से बड़ी पहचान मिली। इन दिनों अनिल कलर्स चैनल में आ रहे सीरियल ‘रूप-मर्द का नया स्वरूप’ सीरियल में लीड एक्ट्रेस के नाना का रोल कर रहे हैं।

कानपुर छोड़कर मुंबई न जाते तो शायद यह मुकाम हासिल न होता
अनिल धवन
बॉलीवुड में अपने जीवन के 48 साल बिता चुके अनिल धवन ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत करते हुए अपने पुराने जमाने में खो गए। उन्होंने बताया कि उनका घर स्वरूप नगर में था। कॉलेज के दिनों में वह दोस्तों संग हर हफ्ते आर्य नगर की चाट खाने जरूर जाते थे। उनके पिता मदन लाल धवन यूको बैंक में एजीएम थे, जो 1947 में पाकिस्तान के पेशावर शहर से भारत आए थे। कुछ दिनों तक पिता दिल्ली में रहे फिर कानपुर में जाकर परिवार संग बस गए। अनिल के छोटे भाई डेविड धवन के बचपन के कुछ दिन भी कानपुर में बीते। अनिल ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म चेतना (1970) रिलीज हुई थी तो उनके बचपन के दोस्त एसके गर्ग ने पूरे शहर में फिल्म के पोस्टर, बैनर लगवा दिए। शहर में हर तरफ बस चेतना फिल्म की चर्चा हो रही थी। पहली फिल्म हिट रही और इस फिल्म ने रातों रात मुझे स्टार बना दिया। कानपुर के लोगों ने इस फिल्म खूब सराहा। अगर वह कानपुर छोड़कर मुंबई न जाते तो शायद कभी यह मुकाम हासिल न कर पाते। करीब बीस साल पहले अनिल अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कानपुर आए थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कानपुर आकर अपने दोस्तों संग मुलाकात करेंगे।
प्रोफाइल:-
नाम: अनिल धवन (हिंदी सिनेमा और टीवी के मशहूर अभिनेता)
जन्म: 27 नवंबर 1950(दिल्ली), उम्र- 66 वर्ष
पत्नी: रश्मि धवन (पूर्व एक्ट्रेस)
भाई: डेविड धवन (फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर)
भतीजा: वरुण धवन (बॉलीवुड स्टार)
शिक्षा: सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल और क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर
घर: कानपुर के स्वरूप नगर में स्थित था लेकिन अब बिक चुका है, वह मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं