{"_id":"62c3f2dd02f2db4c0b047175","slug":"angry-youth-commits-suicide-in-auraiya-due-to-father-s-scolding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पिता ने शराब पीने से डांटा तो युवक ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पिता ने शराब पीने से डांटा तो युवक ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव
Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
सार
यूपी के औरैया में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर में मोटर साइकिल मैकेनिक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। मृतक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका बेटा आनंद (22) मोटर साइकिल मैकेनिक था और गांव में ही दुकान किए था। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर आया था। इस पर उसे डांटा गया। कुछ देर घर पर रुकने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर से चला गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो खोजबीन की गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।