फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry to wife husband set fire and died

पत्नी से बोला- पैसे दो शराब पीनी है, मना करने पर पति ने लगा ली आग, दर्दनाक मौत

Sun, 31 Mar 2019 10:34 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Angry to wife husband set fire and died
डेमो पिक
यूपी के जालौन जिले में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने घर की छत पर बने कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली और छत से नीचे कूद गया। परिजन युवक की चीख सुनकर दौड़े और आग बुझाकर सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में एट के पास उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


माधौगढ़ थानाक्षेत्र के नुनायचा निवासी जसवंत सिंह (37) पुत्र रामशंकर ने पत्नी गीता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। लेकिन पहले ही नशे में धुत होने के कारण पत्नी ने पैसे न होने की बात कही तो वह पत्नी से बिगड़कर छत पर चला गया और छत पर बने कमरे में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जलन होने पर जब वह चिल्लाया तो परिजन जागकर छत पर पहुंचे। तब उसने आग का गोला बनकर छत से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

 

परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे सीएचसी माधौगढ़ ले गए। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे। तभी रास्ते में एट के पास युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाली रामसहाय का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं है, चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed