फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angry husband shoots wife who arrived at aunt's house in Kannauj

यूपी: शराब के नशे में मौसी के घर पहुंची पत्नी का पीछा कर कमरे में जाकर तमंचे से मारी गोली, गंभीर

Sun, 18 Oct 2020 12:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Oct 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Angry husband shoots wife who arrived at aunt's house in Kannauj
घटना के बाद खड़े परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में शराब के नशे में इंटर कालेज प्रबंधक के बेटे ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। गांव में रहने वाली मौसी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वहीं वारदात के बाद से फरार हुए पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेरा गांव में रहने वाले राजेश कनौजिया गांव में सुभष इंटर कालेज के प्रबंधक है।
विज्ञापन


बीते करीब चार साल पूर्व बेटे सचिन कटियार उर्फ रजल्लू की 25 वर्षीय कोमल से शादी हुई थी। सचिन अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था। शनिवार रात करीब 11 बजे गांव में एक व्यक्ति के घर वह कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक दोस्त से उसका झगड़ा हो गया। शराब के नशे में घर पहुंच कर सचिन पत्नी से बाइक की चॉबी मांग रहा था। नशे में पत्नी ने जब बाइक की चॉबी देने से इंकार किया तो वह मारपीट करने लगा।

इस दौरान पत्नी कोमल पड़ोस में ही रहने वाली अपनी मौसी रानी देवी पत्नी शिव प्रकाश के घर चली गई। तभी पीछे से सचिन भी पहुंच गया और एक कमरे में पत्नी कोमल को बैठा देखकर तमंचे से गोली मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ कोमल को देखकर मौसी रानी देवी के होश उड़ गए। आनन-फानन परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

परिजनों ने कानपुर के नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया है। जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल विकास राय मौके पर पहुंच गए और फरार सचिन को एक दोस्त के घर से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

कोतवाल ने बताया कि शराब के नशे में सचिन कनौजिया ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। मायके पक्ष के लोगों को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed