{"_id":"62bc314fc0b09412af2446e1","slug":"anger-over-kanhaiya-lal-murder-bjym-burns-cm-gehlot-effigy-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैयालाल की हत्या से आक्रोश: कानपुर में भाजयुमो ने सीएम गहलोत का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैयालाल की हत्या से आक्रोश: कानपुर में भाजयुमो ने सीएम गहलोत का पुतला फूंका
Wed, 29 Jun 2022 04:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद यूपी में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। कानपुर में भाजयुमो ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में हुई कन्हैया कुमार की जघन्य हत्या के विरोध में कानपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन बाईपास चौराहा पर किया गया। साथ ही कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी व सोनिया गांधी के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर दक्षिण के सभी पदाधिकारियों में आक्रोश के साथ विरोध जताया। साथ ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांगी की। कहा कि राजस्थान सरकार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसी घिनौनी हरकत तथा आतंकवादी सोच से देश की शांति व्यवस्था छिन्न हो रही है। अगर इस पर बड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो युवा मोर्चा कानपुर दक्षिण निरंतर इसी तरह का विरोध जताता रहेगा।
विज्ञापन