{"_id":"6ae4ea339fde726dfb0f79cb","slug":"anger-among-teachers-over-not-sending-pairing-schools-to-their-original-places-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151373-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेयरिंग विद्यालयों को मूल स्थान पर न भेजने पर शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेयरिंग विद्यालयों को मूल स्थान पर न भेजने पर शिक्षकों में आक्रोश
Sat, 31 Oct 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की। शासन की मंशा के विपरीत और मानकों की अनदेखी कर की गई विद्यालयों की पेयरिंग अब तक समाप्त न किए जाने पर नाराजगी जताई है। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव ने कहा अत्यधिक दूरी पर पेयरिंग होने के कारण छात्र शिक्षा से दूर हो रहे हैं। जनपद में अब तक लगभग 138 विद्यालयों को मूल विद्यालयों में वापस नहीं भेजा गया है, जो बेहद खेदजनक है। बताया कि रसूलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हीरा निवादा की पेयरिंग निरस्त करने की शिकायत पर आठ माह पहले तीन सदस्यीय जांच समिति गठित हुई थी, लेकिन प्रकरण अब तक लंबित है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी अरुण कटियार ने कहा कि शिक्षकों के समयबद्ध कार्य न होने और केवल पत्राचार के कारण उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे शिक्षकों में रोष है।
कहा मांग पत्र के अनुसार शासनादेश का उल्लंघन कर पेयरिंग किए गए विद्यालयों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजा जाए। चयन वेतनमान के बाद 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पर देय प्रोन्नत वेतनमान की लगभग 10 वर्षों से रुकी सूची बनाकर शिक्षकों को लाभ दिया जाए। साथ ही उसकी एक प्रति संगठन को दी जाए। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर लंबित चयन वेतनमान की पत्रावलियों का निस्तारण किया और बड़ी संख्या में गायब हुई मूल सेवा पुस्तिकाओं की जांच कराकर नई मूल सेवा पुस्तिकाएं बनवाई जाएं। यहां जिला मंत्री आदित्य गौतम, जिला उपाध्यक्ष महिला पूनम सचान, आनंद मिश्रा ,गोविंद यादव, जैनेंद्र यादव, आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।