{"_id":"61a8cf371dc4b01f656e1093","slug":"andaman-tour-package-from-january-7-for-rs-51900-air-tour-package-from-irctc-till-january-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जनवरी से अंडमान का टूर पैकेज 51900 रुपये में, आईआरसीटीसी की ओर से 12 जनवरी तक हवाई टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जनवरी से अंडमान का टूर पैकेज 51900 रुपये में, आईआरसीटीसी की ओर से 12 जनवरी तक हवाई टूर पैकेज
Thu, 02 Dec 2021 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कारपोरेशन के क्षेत्रीय कार्यालय ने अंडमान के लिए 6 दिन और 5 रात का सात जनवरी से 12 जनवरी तक हवाई टूर पैकेज निकाला है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति पर्यटक किराया 51900 रुपये है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज में कोलकाता में काली घाट मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोरबाइनकोव बीच, समुद्रिका (नेवल मैरीन) म्यूजियम एवं सागरिका इंपोरियम, हैवलाक में राधानगर बीच, काला पत्थर बीच एवं बराटांग आइलैंड का भ्रमण कराया जाएगा।
इसमें यात्रियों के लिए लखनऊ से कोलकाता और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के साथ ही वापसी यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट से कराई जाएगी। इस पैकेज में जाने-आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों, रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था और भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेक फास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी कराएगा। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 51,900 रुपये एवं तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 48,000 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
हेल्प लाइन नंबर
लखनऊ-8287930912, कानपुर-8287930934-8287930932